टीसीएल कंपनी ने नया टीवी किया लांच

TCL कंपनी की तरफ से नया स्मार्ट टीवी लॉन्च किया गया है। भारत में इसे 4 अलग-अलग साइज में लांच किया गया है। अगर आप नया टीवी लेने का विचार कर रहे हैं तो इसे खरीद सकते हैं। आइये इसकी खासियत और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

TCL C645 4K QLED TV के फीचर्स

इस स्मार्ट टीवी की खासियत की बात करें तो यह स्मार्ट टीवी HDR10+ सपोर्ट के साथ C645 120Hz गेम एक्सेलरेटर और गूगल टीवी ओएस से लैस है। टीवी हाई रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। एएमडी फ्रीसिंक तकनीक से भी लैस है। इस टीवी को 65 इंच, 55 इंच, 50 इंच और 43 इंच में उपलब्ध कराया गया है। ऑफलाइन स्टोर्स समेत ऑनलाइन वेबसाइट से इसे खरीद सकते हैं।

आप इसपर आसानी से ऑफर प्राप्त कर सकते हैं। टीसीएल 4K QLED TV की खरीद पर फ्री साउंड बार खरीद सकते हैं। रिलायंस डिजिटल और क्रोमा पर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट का भी लाभ उठा सकते हैं।

क्या है इसकी कीमत ?

43 इंच के टीवी की कीमत 40,990 रुपये, 65 इंच के टीवी की कीमत 79,990 रुपये, 55 इंच के टीवी की कीमत 56,990 रुपये और 50 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 48,990 रुपये है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>