Tecno Pop 8 Sale Price: अमेजॉन इंडिया पर टेक्नो कंपनी के लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन टेक्नो पॉप 8 (Tecno Pop 8) की सेल शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन को आप इस सेल के दौरान स्पेशल लॉन्च प्राइस 5,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

Tecno Pop 8: iPhone की तरह डायनेमिक आइलैंड फीचर

कंपनी के इस स्मार्टफोन में बेहद कम कीमत में आपको एप्पल कंपनी के iPhone की तरह डायनेमिक आइलैंड फीचर का मजा आने वाला है। इस फोन में डबल डीटीएस स्पीकर मिलेगा, जिसमें आपको 400 प्रतिशत ज्यादा तेज ऑडियो सुनाई देगी।

Tecno Pop 8

एंड्राइड 13 गो एडिशन मिलेगा

इसमें 90 हर्ट्ज की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी और ये स्मार्टफोन एंड्राइड 13 गो एडिशन के साथ लांच किया गया है। इस फोन में फेस और फिंगरप्रिंट अनलॉक फीचर मिलेगा और 5000mAh बैटरी मिलेगी जो टाइप-सी पोर्ट के साथ फोन को चार्ज करेगी।

बाद में कीमत ₹6,499 हो जाएगी

यह फोन है भारत में सिंगल कंफीग्रेशन, 4GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ ही उपलब्ध होगा और इस फोन की जो ये ₹5,999 कीमत है, ये लिमिटेड पीरियड टाइम के लिए ही उपलब्ध है। उसके बाद इसकी कीमत ₹6,499 हो जाएगी।