ईरान की राजधानी तेहरान में 23 अप्रैल की सुबह जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. शहर के कई इलाकों में आसमान में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव देखा गया, जिससे स्थानीय लोग काफी डर गए. यह घटना उस समय हुई जब मध्य पूर्व के देशों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है.

ℹ️: Tehran में ईरान का एयर डिफेंस एक्टिव, दुश्मन के टारगेट गिराए, शहर में धमाकों से मची हलचल

तेहरान के किन इलाकों में हुए धमाके और क्या था समय

तेहरान और उसके आस-पास के इलाकों जैसे Pardis, Bomehen, Damavand, Chitgar, Shahr-e Qods और Garmdarreh में लोगों ने धमाकों की आवाज सुनी. रिपोर्ट के मुताबिक, रात 2:30 बजे से सुबह 4:20 बजे के बीच कई बार एयर डिफेंस फायर किया गया. कुछ इलाकों में रात 2:50 से 3:15 बजे के बीच भी धमाके महसूस किए गए, जिससे शहर में अफरातफरी का माहौल रहा.

सरकारी बयान और मौजूदा हालात

ईरान की Mehr News Agency ने बताया कि हमलावर टारगेट को रोकने के लिए एयर डिफेंस चलाया गया था. वहीं, Nour News ने एयर डिफेंस एक्टिव होने की बात तो कही लेकिन कारण साफ नहीं बताया. हालांकि, ईरानी सरकार ने बाद में दावा किया कि यह केवल सेना का एक रूटीन अभ्यास था. शुरुआत में अमेरिका और इजराइल की सेना ने भी इस घटना पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी थी.

क्षेत्र में बढ़ता तनाव और अन्य अपडेट

यह घटना उस समय हुई जब राष्ट्रपति Trump ने अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम को अनिश्चित काल के लिए आगे बढ़ाया था. इसी बीच Trump ने US Navy को आदेश दिया कि Strait of Hormuz में बारूदी सुरंगें बिछाने वाले जहाजों को मार गिराया जाए. साथ ही इजराइल के रक्षा मंत्रालय ने भी युद्ध की तैयारी के लिए 200 मिलियन डॉलर के हवाई हथियारों का ऑर्डर दिया है. दूसरी तरफ, ईरान के संसद उपाध्यक्ष ने बताया कि Strait of Hormuz से गुजरने वाले जहाजों पर लगाए गए टोल से ईरान को पहली कमाई मिली है.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com