ईरान की राजधानी तेहरान में 23 अप्रैल की सुबह अचानक धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। शहर के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में एयर डिफेंस सिस्टम के एक्टिव होने की खबरें आईं। यह रात इतनी तनावपूर्ण थी कि धमाकों की आवाज सुनकर कई इलाकों में लोग अपनी नींद से जाग गए।

🚨: Iran Attack Update: ईरान पर हमले की खबरों के बीच इसराइल ने किया इनकार, कहा हमने कोई हमला नहीं किया

तेहरान के किन इलाकों में हुए धमाके और समय क्या था?

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये धमाके सुबह 2:30 बजे से 4:20 बजे के बीच हुए। पश्चिमी तेहरान के Chitgar, Shahr-e Qods और Garmdarreh इलाकों में काफी हलचल रही। इसके साथ ही पूर्वी तेहरान के Pardis, Bomehen और Damavand में भी एयर डिफेंस की आवाजें सुनी गईं। स्थानीय लोगों ने इसे हाल के समय की सबसे तनावपूर्ण रातों में से एक बताया है।

क्या इस घटना पर किसी सरकार या सैन्य एजेंसी ने कुछ कहा है?

अभी तक अमेरिका, इसराइल या ईरान की आधिकारिक सेना की तरफ से इस घटना का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। ईरान की मेहर न्यूज़ एजेंसी ने खबर दी कि एयर डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन के लक्ष्यों को रोकने के लिए काम किया। ईरान इंटरनेशनल के मुताबिक स्थानीय नागरिकों ने भी हवा में मिसाइल रोकने वाले सिस्टम की आवाजें सुनीं।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.