फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश

28 वर्षीय विशाल शांडिल्य नामक यात्री को फ्लाइट में बदमाशी कारण एक भयानक हादसा हो सकता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी ने गोवा से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। आरोपी की इस हरकत के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।

क्या हुआ था?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एयरबस ए320 विमान में करीब 180 यात्री सवार थे। इसी बीच एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। इसके बाद तुरंत विमान को कैंसल करना पड़ा और यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में भेजा गया। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एयरलाइन ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

जानकारी के अनुसार इस मामले में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोपी ने कथित तौर पर 6E-724 के ओवर विंग इमरजेंसी एग्जिट के कवर फ्लैप के साथ छेड़छाड़ की था। अभी विमान टेक ऑफ करने वाली थी तभी यात्री ने ऐसी हरकत कर दी। जिसके बाद अलार्म बजा और सभी सावधान हो गए।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>