दुबई में बना भव्य मंदिर

दुबई के जेबेल अली इलाके में एक भव्य मंदिर तैयार है। जल्द ही 4 अक्टूबर को मंदिर का अनावरण किया जाएगा और उसके बाद जनता को प्रवेश की अनुमति दे दी जाएगी। मंदिर के अनावरण के दिन कई वरिष्ठ अधिकारी और कई देशों के मेहमान उपस्थित रहेंगे।

क्या है मंदिर की खासियत?

हालांकि, हर पवित्र स्थल अपने आप में मनोहर और अद्वितीय होता है लेकिन हरेक की अपनी अपनी खासियत होती है। इस मंदिर की बात करें तो यह मंदिर विशालकाय है। एक बार में एक हजार से 1200 लोग मंदिर में पूजा अर्चना कर सकते हैं। मंदिर पर हिंदू श्लोक उकेरे गये हैं। दर्जनों हाथियों और लंबे कंक्रीट के खंभे हैं। अखरोट की लकड़ियों से मंदिर के दरवाजों को बनाया गया है। मंदिर में सफेद संगमरमर के ऊंचे-ऊंचे नौ शिखर हैं और अलंकृत स्तंभों का प्रयोग किया गया है।

मंदिर में भगवान शिव, गणेश, कृष्ण, महालक्ष्मी, और दक्षिण भारतीय देवताओं सहित पूरे भारत से 16 अलग अलग देवताओं को लाकर प्रतिष्ठित किया गया है। रसोईघर और एक सूखी और ठंडे भंडारण की सुविधा भी है।

आने वाले हैं त्योहार

अभी फिलहाल सभी त्योहार आने ही वाले हैं इसलिए दशहरा, दिवाली और नवरात्रि में मंदिर की भव्यता देखते ही बनेगी। बताते चलें कि मंदिर को दो चरणों में खोला जायेगा। पहले चरण में सिर्फ पूजा स्थल खोले जाएंगे और अगले साल 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन मंदिर के ज्ञान कक्ष और सामुदायिक सेंटर को खोलने की प्लानिंग की गई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।