खुदाई के दौरान हजारों साल पुराना मंदिर मिला

सऊदी में खुदाई के दौरान हजारों साल पुराना मंदिर मिला है। Saudi Heritage Commission के द्वारा इसकी खोज काफी दुर्लभ मानी जा रही है क्योंकि रेगिस्तान में हिंदू समाज से जुड़े अनेकों तरह की वस्तुएं के अवशेष मिले हैं।

सऊदी में कहां हुई है खोज?

रियाद के दक्षिण पश्चिमी इलाके Al-Fa से यह सारी बातें सामने आई हैं। Al-Fa के Mount Tuwaiq साइट पर rock-cut temple की खोज की गई है।

आर्ट तकनीक की मदद से जब साइट पर पुरातत्व विभाग में सर्वे किया तो चौकाने वाले नतीजे सामने आएं।

स्टोन मंदिर के अवशेष बताते हैं कि उस समय पूजा पाठ का कितना महत्व था। साथ ही वहां के रहने वाले पूरे विधि विधान से पूजा पाठ करते थे। अनुष्ठान करते थे।

इसके अलावा वहां के जनजीवन की भी मिली जानकारी

मंदिर के अलावा नई तकनीक की मदद से वहां के जनजीवन को भी समझने की कोशिश की गई। 8 हजार साल पहले Neolithic human settlements के बारे में भी यहां से जानकारी मिलती है। ऐसे कई शिलालेख मिले हैं जिनसे पता चला है कि इस समय के लोग धार्मिक थे। Jabal Lahaq sanctuary शिलालेख से भगवान कहल की जानकारी मिली है। यहां पर अलग अलग समय की कब्रें भी मिली हैं।

यहां पर चार कोनों पर चार टावर मिले हैं, जिससे पता चलता है कि यहां पर बसा बसाया शहर हुआ करता था। खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए गड्ढे थे जिसमें पानी इकट्ठा हो सके।

शिलालेख में Madhekar Bin Muneim नामक व्यक्ति की कहानी लिखी है। इसके अलावा उसपर हंटिंग, ट्रैवल और बैटल आदि को दर्शाया गया है। इस की जांच अभी जारी है। इसकी मदद से Al-Faw के बारे में अधिक सांस्कृतिक जानकारी का पता लगाया जा सकेगा।