• नियमों का पालन करना जरूरी है

कोरोना वायरस से बचने के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है। लेकिन कभी-कभी सामाजिक समारोह या सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का उल्लंघन बेपरवाही से किया जाता है। सऊदी में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

  • मिली जानकारी के अनुसार रियाद में 10 वेडिंग हॉल को बन्द कर दिया गया है

लोकल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार रियाद में 10 वेडिंग हॉल को बन्द कर दिया गया है। आरोप है कि यहां कोरोना के खिलाफ दिए गए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हो रहा था। कोरोना वायरस के कारण भीड़ भाड़ इकट्ठा करने पर पूरी तरह से पाबंदी है।

  • नियम का उल्लंघन करने वालों को मिलेगी सजा

इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर SR10,000 से SR100,000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा। समारोह में शामिल होने वाले व्यक्तियों पर SR5,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। उल्लंघन दोहराने पर जेल की सजा हो सकती है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।