IRCTC के द्वारा एक बार फिर से टूर पैकेज की घोषणा की गई है जिसकी मदद से उन्हें विदेश घूमने का मौका दिया जा रहा है। अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि यात्रियों को कई अलग-अलग स्थान पर घूमने का मौका मिलता है। नए साल में विदेश में यात्रा कर सकते हैं। आसानी से टिकट की बुकिंग कर यात्री यात्रा कर सकता है। इस बार आईआरसीटीसी के द्वारा NEW YEAR GET AWAY – THAILAND DELIGHTS EX BENGALURU नामक टूर पैकेज की घोषणा की गई है।

कब से शुरू हो रही है यह यात्रा?

इस बात की जानकारी दी गई है कि यह यात्रा 29 दिसंबर, 2024 को बैंगलुरु से शुरू हो रही है। यात्रियों को इस दौरान बैंकॉक और पटाया घुमाया जाएगा। यात्रियों के लिए सभी तरह की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यात्रियों को इस यात्रा के लिए 79,250 रुपये का भुगतान करना होगा। दो लोग अगर साथ यात्रा कर रहे हैं तो 68,500 रुपये प्रति व्यक्ति का भुगतान करना होगा। तीन लोग अगर साथ में यात्रा कर रहे हैं तो उन्हें 68,500 रुपये प्रति व्यक्ति का भुगतान करना होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>