आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज

अगर आप नए साल के मौके पर कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यात्रियों लिए आईआरसीटीसी की तरफ से टूर पैकेज की घोषणा की गई है। समय-समय पर आईआरसीटीसी के द्वारा टूर पैकेज को घोषणा की जाती है जिसकी मदद से यात्रियों को देश-विदेश घूमने का मौका मिलता है।

इस बार यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी की तरफ से जिस टूर पैकेज की घोषणा की गई है उसकी मदद से वह कम कीमत में विदेश यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं। बताते चलें कि आईआरसीटीसी ने इस बार Treasures of Thailand ex Mumbai नामक टूर पैकेज की घोषणा की है।

कितने दिन का होगा टूर पैकेज और किन स्थानों पर घुमाया जाएगा?

यह टूर पैकेज 5 दिन और 4 रातों का होगा और 58,900 रुपए तक की कम कीमत पर घूमने का मौका मिलेगा। इसकी मदद से आप बैंकॉक और पटाया जैसे स्थानों पर घूम सकते हैं। यात्रियों के होटल में रुकने, फ्लाइट टिकट, खाने-पीने जैसी सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा।

इस टूर की शुरुवात 10 से 14 जनवरी, 2024 से की जाएगी। अकेले यात्रा करने वाले यात्री को 67,300 रुपये, 2 लोगों के साथ प्रति व्यक्ति किराया 58,900 रुपये, 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 55,300 रुपये और 2 से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड 36,100 रुपये का भुगतान करना होगा।