भारतीय नागरिक जो थाईलैंड  की सैर करना चाहते हैं उनके लिए थानलैंड जाना होगा अब बहुत आसान, क्योंकि थाईलैंड जाने के लिए अब आपको नहीं पड़ेगी वीजा की जरूरत।  भारतीय नागरिकों को वीजा फ्री सैर कराएगी थाईलैंड सरकार।

ऐसा थाइलैंड सरकार द्वारा टूरिज्म बढ़ाने के मकसद से  किया गया है। जिसमें कि आप अब  बिना वीजा के कर पाएंगे यहां की सैर। थाईलैंड के टूरिज्म विभाग ने कहा है कि यह ऑफर नवंबर 2023 से अगले वर्ष के मई महीने तक है। इन महीनों के अंतर्गत भारतीय नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। मतलब पूरे 6 महीने हैं आप  थाईलैंड घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। इस दौरान 30 दिनों तक पर्यटक वहां रह भी सकते हैं। भारत के अलावा ताइवान के नागरिकों को भी ये सुविधा दी जा रही है।

 

1 जनवरी 2023 से 29 अक्टूबर 2023 तक लगभग 2.2 करोड़ पर्यटक थाईलैंड में आए हैं, जिसके बाद थाई सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि थाईलैंड की अर्थव्यवस्था में ट्रैवल एंड टूरिज्म का बहुत ही बड़ा  योगदान रहा है।  इस फैसले के बाद सरकार को उम्मीद है कि उनके देश में और भी लोग अपनी छुट्टियां मानाने आएंगे। 

श्रीलंका ने भी दी है छूट

थाईलैंड ही नहीं, इससे पहले श्रीलंका गवर्नमेंट द्वारा भी भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दी गई है। 24 अक्टूबर को श्रीलंका के विदेश मंत्री द्वारा बताया गया था कि उनकी सरकार 31 मार्च 2024 तक अपने देश में भारतीय पर्यटकों को वीजा फ्री एंट्री देंगे।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com