नए Thar Earth Edition की कीमत 15.40 लाख से शुरू है

Thar Earth Edition: महिंद्रा ने भारत में अपनी थार एसयूवी पर बेस्ड नया स्पेशल वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। जिसका नाम थार अर्थ एडिशन (Thar Earth Edition) है। इसमें बेहतरीन ऑफ-रोड कैपेबिलिटी और स्पोर्टी इंटीरियर दिया गया है।

दोनों ट्रांसमिशन में उपलब्ध

पेट्रोल इंजन के साथ इस नए वेरिएंट की कीमत 15.40 लाख से शुरू है। इसके साथ ही डीजल इंजन वाली वेरिएंट की कीमत 16.15 लाख से शुरू है। यह नया स्पेशल एडिशन मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन में उपलब्ध है।

Thar Earth Edition

इंटीरियर के फीचर

लेदरेट सीट मिलेगी Dune-डिजाइन हेड्रेस्ट के साथ। ड्यूल टोन AC वेंट, डार्क क्रोम ट्विन पिक लोगो स्टीयरिंग में, सेंटर गियर कंसोल और कप होल्डर में डार्क क्रोम एसेंट और बेज स्टिचिंग एलिमेंट अर्थ ब्रांडिंग के साथ सीट में मिलेगी।

एक्सटीरियर के फीचर

एक्सटीरियर में नया सेटिन मैट कलर मिलेगा, जिसका नाम डेजर्ट फरी है। इसके साथ एक्सक्लूसिव अर्थ एडिशन बेज मिलेगा। डेजर्ट थीम वाले डिकल्स, 4×4, थार ब्रांडिंग इन्सर्ट के साथ अलॉय व्हील और बॉडी कलर्ड ग्रिल मिलेगी।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.