Nothing Phone (2a): ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी नथिंग (Nothing) अपना नया स्मार्टफोन मार्केट में जल्द ही लॉन्च कर सकती है? और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फोन का नाम नथिंग फोन (2a) हो सकता है।

Nothing Phone (2a): कीमत ₹35,000 से शुरू हो सकती है?

इस फोन से रिलेटेड लीक रिपोर्ट के अकॉर्डिंग इसकी कीमत ₹35,000 से शुरू हो सकती है? और 2024 मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) में इस अपकमिंग स्मार्टफोन को ऑफीशियली कंपनी की तरफ से पेश किया जा सकता है।

Nothing Phone (2a)

डिस्प्ले और प्रोसेसर स्पेक्स

फोन में 6.7 इंच की एमोलेड (AMOLED) डिस्प्ले दी जाएगी जो की 120 हर्ट्ज के फास्ट रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले होगी और इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 (MediaTek Dimensity 7200) चिपसेट को भी ऑफर किया जा सकता है।

स्टोरेज और डुअल कैमरा सेटअप

इस फोन में 2 स्टोरेज ऑप्शन दिए जाएंगे। पहला 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और दूसरा 12GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज, नथिंग फोन (2a) में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है? और फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा।