अफगानिस्तान में रविवार को आए भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,124 हो गई है। अफगानिस्तान रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संस्था के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 3,251 लोग घायल हो चुके हैं। भूकंप से देशभर में तबाही का आलम है और 8,000 से अधिक घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं।

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.