नया वेरिएंट Omicron अब चारों तरफ पैर पसारने लगा है

कोरोना वायरस का नया वेरिएंट Omicron अब चारों तरफ पैर पसारने लगा है। कई देशों में Omicron की पुष्टि हो चुकी है। गुजरात के अधिकारियों ने बताया कि 72 वर्षीय व्यक्ति, जो कि जिंबाब्वे में रहता था उसमें इस वेरिएंट की पुष्टि की गई है।

28 नवंबर को वह भारत लौटा था

बताते चलें कि 28 नवंबर को वह भारत लौटा था। शनिवार को भारत में वायरस के 8,603 नए मामले दर्ज किए गए हैं। World Health Organisation (WHO) के द्वारा इस वेरिएंट को खतरनाक माना गया है।

अधिकारियों ने कहा है कि सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। पिछली बार Delta variant ने भी खूब तबाही मचाई थी। इसे पहले कर्नाटक में नए वेरिएंट के दो मामले सामने आ चुके हैं।

नए वेरिएंट के कारण तबाही नहीं मचेगी क्योंकि टीकाकरण काफी तेजी से जारी है

भारत में उम्मीद की जा रही है कि नए वेरिएंट के कारण तबाही नहीं मचेगी क्योंकि टीकाकरण काफी तेजी से जारी है। लेकिन मौजूदा वैक्सीन इस वेरिएंट पर कितना असरदार है इस बाबत अभी रिसर्च जारी है।

लेकिन फिर भी टीकाकरण आपको संक्रमित होने की संभावना से बचाता है इसीलिए भारत सरकार जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा लोगों को टिकट देकर सुरक्षित करने की कोशिश में है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।