Wadi Al-Sahtan पार करने के आरोप में गिरफ्तार 

रॉयल ओमान पुलिस ने कहा है कि 3 लोगों को लापरवाही से Wadi Al-Sahtan पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताते चलें कि कई इलाकों में भारी बारिश के कारण पानी जमा हो गया है और अधिकारियों के द्वारा दिशा निर्देशों का पालन जरूरी है। अधिकारियों ने कहा है कि ऐसे स्थान पर ना जाएं जहां जान का खतरा हो लेकिन चेतावनी के बावजूद भी ऐसा करते दिख रहे हैं जिसके बाद पुलिस को मजबूरन उन्हें गिरफ्तार करना पड़ रहा है।

आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि South Al Batinah Governorate में Rustaq के Wadi Al-Sahtan में अपनी जान खतरे में डालने के आरोप में तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।