बदसलूकी करने के आरोप में तीन अफ्रीकी महिलाओं को जेल और जुर्माने की सजा दी गई

एशियाई व्यक्ति के साथ बदसलूकी करने के आरोप में तीन अफ्रीकी महिलाओं को जेल और जुर्माने की सजा दी गई है। आरोप है कि महिलाएं ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए लोगों को फंसाति और फिर उनसे लूटपाट करती थी।

क्या है मामला ?

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने व्हाट्सएप के जरिए व्यक्ति से संपर्क किया और उसे डिनर पर बुलाया। जब वह व्यक्ति डिनर के लिए होटल में पहुंचा तो महिला ने उसे पकड़ लिया और उसका पर्स ले लिया। पर्स से Dh120 कैश चुरा लिया और क्रेडिट कार्ड ले लिया।

महिला ने उसे पिन देने के लिए मजबूर किया

क्रेडिट कार्ड लेने के बाद महिला ने उसे पिन देने के लिए मजबूर किया और एक हजार दिरहम ले लिया। महिलाओं ने उसके कपड़े छीन लिए और उसका वीडियो बनाया। उसे बांध कर रखा और बाद में उसे छोड़ दिया। वहां से छूटने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तुरंत इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।