सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बड़ी उपलब्धि पाई

दिल्‍ली एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बड़ी उपलब्धि पाई है। मंगलवार को एक अधिकारी ने बयान में यह जानकारी दी है। अधिकारियों को 2.95 करोड़ रुपये का सोना मिला है। आरोपी ‘बॉडी शेपर्स’ के अंदर छुपाकर लाने की कोशिश कर रहे थे। इस आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

शारजाह से 28 अक्टूबर को दिल्ली आए थे

बताते चलें कि तीनों आरोपी शारजाह से 28 अक्टूबर को दिल्ली आए थे। शक के आधार पर जांच की गई तो इतने रकम का सोने मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आरोपियों के पास एक पाउच बरामद किया गया था जिसपर रासायनिक पेस्ट लगा हुआ था।

कीमत 2.95 करोड़ रुपये है

इसका कुल वजन 7.76 किलोग्राम था। अधिकारियों को शक हुआ कि यह सोना हो सकता है। इसे बॉडी शेपर्स बेल्ट में छिपाकर लाया गया था। जांच के बाद आरोपियों की करतूत सामने आई। पेस्ट से 6.67 किलोग्राम सोना निकला है जिसकी कीमत 2.95 करोड़ रुपये है।