कुवैत में तीन प्रवासियों के जान जाने की खबर सामने आई है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कुवैत के Wafra region में तीन भारतीय प्रवासियों की जान दम घुटने के कारण चली गई है। इस संबंध में डिटेल जारी कर दिया गया है और तीनों व्यक्ति के मृत्यु की पुष्टि भी कर दी गई है।

कैसे गई तीन भारतीयों की जान?

कहा गया है कि ठंड से बचने के लिए तीनों ने अपने रूम में आग जलाया था। आग की धुएं के कारण दम घुटने से तीन लोगों की मृत्यु हुई। इसमें 31 वर्षीय Mohammed Yasin और 45 वर्षीय Mohammed Junaid शामिल थे जो कि तमिल नाडू के रहने वाले हैं। वहीं तीसरा व्यक्ति राजस्थान का रहने वाला है। इनके अलावा एक और व्यक्ति वहां पर मौजूद था जो कि अभी फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

ठंड से बचने के लिए उन्होंने आग जलाकर अपने घर में रखा था। इसका धुआं जल्द ही पूरे रूम में फैल गया। दरवाजा पूरी तरह से बंद था। ऐसा माना जा रहा है कि पूरे रूम में carbon monoxide भर गया था। जिसके बाद सभी की जान चली गई।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>