पीड़ित को बंदी बनाकर रखा

संयुक्त अरब अमीरात में महज Dh500 को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने पीड़ित को 15 घंटे तक बंदी बनाकर रखा। यह घटना पिछले साल जनवरी की है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने दुबई पुलिस को इंस्टाग्राम के जरिए कॉल किया था और इस घटना की जानकारी दी थी।

पीड़ित के बयान के मुताबिक तीन परिचित लोगों ने मिलकर पीड़ित का रास्ता रोका और उसके सर पर वार करके उसे बंदी बना लिया। उसे दुबई के Al Raqqa में एक अपार्टमेंट में बंद करके रखा गया था।

पीड़ित ने एंट्री वीजा के बदले Dh500 लिया था

इधर जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो एक आरोपी ने बताया कि पीड़ित ने एंट्री वीजा के बदले Dh500 लिया था। लेकिन उसने एंट्री वीजा बनाकर नहीं किया और पैसे देने में भी देरी की। जिसके बाद आरोपियों ने उसे किडनैप करने की प्लानिंग बना डाला। उसका फोन भी छीन लिया लेकिन उसने मौका मिला तो अपना फोन लेकर उसने पुलिस को सूचित कर दिया।

आरोपियों ने पीड़ित के परिवार को भी किडनैप करने की धमकी दी थी। कोर्ट ने तीनों को पकड़कर 6 महीने जेल की सजा सुनाई है और जेल के बाद में देश निकाला की सजा दी गई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।