एक परिवार की बेरहमी से हत्या कर दी गई

कुवैत में एक परिवार की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। परिवार में पति पत्नी और उनकी बेटी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार Al Farwaniya governorate, के Al Ardiya इलाके में यह घटना हुई है। यह एक ऐसी घटना है जिससे किसी की भी रूह कांप जाए।

जांच में पता चला है कि यह घटना चार दिन पहले हुई है लेकिन किसी को भी जानकारी नहीं थी। जब सड़न की बदबू आने लगी तब जाकर लोगों को इस घटना के बारे में पता चला। तीनों को सबसे पहले पत्नी के भाई ने देखा था।

ऐसा नहीं लगता कि यह चोरी की घटना है

देखने में ऐसा नहीं लगता कि यह चोरी की घटना है। पुलिस इस घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है और जिन पर शक है उन्हें देश नही छोड़ने की हिदायत दी गई है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।