Tiago: अगर आप नई गाड़ी लेने की सोच रहे हैं और आप चाहते हैं कि, गाड़ी में आपको माइलेज भी अच्छी मिले, बिल्ड क्वालिटी भी अच्छी मिले और आपकी जेब पर भारी भी न पड़े, तो आपके लिए एक खुशखबरी है, टाटा कंपनी के Tiago गाड़ी पर जून 2023 वाले महीने में ₹53,000 तक का टोटल बेनिफिट मिल रहा है। इस बेनिफिट को अवेल करने के बाद आप अपने पैसों की बचत कर सकते हैं।

Tiago हैचबैक पर ऐसे मिल रहा है यह डिस्काउंट

आपको इस गाड़ी पर यह डिस्काउंट ₹30,000 तक कैश डिस्काउंट के फॉर्म में मिलेगा, ₹10,000 तक एक्सचेंज बोनस के फॉर्म में मिलेगा और ₹10,000 तक ही एडिशनल एक्सचेंज बोनस के फॉर्म में मिलेगा और ₹3,000 कॉर्पोरेट डिस्काउंट की फॉर्म में मिलेगा। अगर इसे टोटल काउंट करें, तो ये ₹53,000 का टोटल बेनिफिट हुआ इस डिस्काउंट ऑफर का।

19 kmpl तक की माइलेज मिलती है

आपको टाटा कंपनी की इस गाड़ी में टाटा कंपनी की तरफ से 1199cc का इंजन ऑफर किया जाता है। 72 से लेकर 84 bhp की पावर ऑफर की जाती है। मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जाता है। 19 kmpl तक की माइलेज मिलती है।

कीमत 5.60 लाख से शुरू होती है

यह गाड़ी पेट्रोल और CNG फ्यूल टाइप में ऑफर की जाती है और इस गाड़ी में सेफ्टी के लिए 2 एयरबैग दिए गए हैं और इस गाड़ी की कीमत 5.60 लाख से शुरू होती है बेस वेरिएंट के लिए और टॉप वैरियंट की कीमत 8.11 लाख से शुरू होती है।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.