पूरी खबर एक नजर,

  • दुबई भेजने के नाम पर ठगी
  • जल्द नौकरी लगाने का दिया लालच 

कामगारों को दुबई भेजने के नाम पर ठगी 

ऐसे कई मामले सामने आते हैं जिनमें कामगारों को दुबई भेजने के नाम पर ठगी की जाती है। ऐसे ही एक घटना सामने आई है। यह घटना पिछले साल जून महीने की है जब पीड़ित अपनी मौसी के लड़के के घर गया था। वहां उसकी मुलाकात मलकीत सिंह उर्फ हन्नी सिंह से हुई जिस ने बताया कि वह दुबई आता जाता रहता है।

अच्छी जान पहचान होने के कारण वहां पर वह आसानी से नौकरी लगवा सकता है। पीड़ित सुभाष कुमार और उसका दोस्त दुबई जाने के लिए तैयार हो गए। बदले में आरोपी ने उसे डेढ़ लाख रुपए की मांग की।

सारन गांव की घटना 

सब कुछ ठीक चलता रहा और आरोपी ने पैसे लेकर पीड़ितों को टिकट भी भेज दिया। बाद में जब टिकट की जांच कराई गई तो सभी के होश उड़ गए। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज का माहौल शुरु हो गया। आरोपी सहित उसके भाइयों और मां के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई सतपाल ने कहा है कि जांच की जा रही है।