Timarpur Jhil delhi. दिल्ली में रह रहे लोगों के लिए एक और नया जीत सार्वजनिक कर दिया गया है जिसमें लोग पर्यटन का लुत्फ़ उठा सकते हैं। झील परिसर में कई सारी सुविधाओं के साथ लोगों को भरपूर प्राकृतिक आनंद मिलेगा।

जुलाई से शुरू हो जाएगा तिमारपुर झील।

तिमारपुर झील को जुलाई के अंत तक आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। परियोजना के पहले चरण का नब्बे फीसदी काम हो चुका है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने बुधवार को झील परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तिमारपुर झील परिसर में पर्यटन स्थल का निर्माण किया जाएगा।

तिमारपुर झील में मिलेंगी कई सारी सुविधाएं।

झील परिसर में फूड कैफे और ओपन एयर थिएटर जैसी सुविधाएं भी लोगों को हासिल होंगी। परियोजना के पहले चरण का 90 फीसदी काम पूरा हुआ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विजन के तहत दिल्ली को झीलों का शहर बनाने में तिमारपुर झील परियोजना की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भारती ने शकूरबस्ती में जल बोर्ड द्वारा झुग्गीवासियों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए आरओ प्लांट का भी निरीक्षण किया।

आपको बताते चलें कि दिल्ली में कई झीलों को पुनर्जीवित किया जा रहा है और दिल्ली सरकार के महत्वाकांक्षी योजना दिल्ली को झीलों का शहर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत सूखे पड़े झील को पुनर्जीवित तो किया जा ही रहा है साथ ही साथ में झीलों की स्थापना भी की जा रही है।

वह इस झील में प्रवेश की बात करें तो टिकट की शुरुआत महज ₹20 से रखी गई है ताकि सभी आम लोग प्रवेश का सकें। इतना ही नहीं लोगों को झील में प्रवेश के साथ ही कई टूरिस्ट अट्रैक्शन पॉइंट मिलेंगे। झील में नौका विहार करने के लिए टिकट अलग से लेना होंगे।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।