टोल टैक्स को लेकर तेजी से फैल रही है खबर

सोशल मीडिया का इस्तेमाल आजकल तेजी से बढ़ा है और किसी भी खबर को फैलने में देर नहीं लगती है। ऐसी स्थिति में सही खबरों से अधिक फर्जी खबरें ही फेल जाती हैं। इसी तरह की एक खबर टोल टैक्स को लेकर तेजी से फैल रही है जिसको पढ़ने के बाद लोग खुश हो गए हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि यह खुशखबरी उन्हें मिल चुकी है। आइए जानते हैं इसे विस्तार से।

अगर 12 घंटे के अंदर आप टोल प्लाजा को वापसी में क्रॉस करते हैं तो आपको टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा?

इन दिनों एक खबर तेजी से रही है जिसमे कहा जा रहा है कि अगर 12 घंटे के अंदर आप टोल प्लाजा को वापसी में क्रॉस करते हैं तो आपको टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इस खबर से साथ केंद्रीय मंत्री का नाम भी जोड़ा गया है। जिसके बाद लोग इसे सच मानने लगे और खुशी से अपने दोस्तो परिजनों को भी यह मैसेज शेयर करने लगें।

यह खबर फर्जी है 

बताते चलें कि सरकारी एजेंसी PIB की फैक्ट चेक विंग ने इस खबर की जांच की है और पाया है कि यह फर्जी है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी या सरकार की ओर से इस तरह की कोई मैसेज नहीं दिया गया है। PIB Fact Check ने इस बात की ट्विटर के माध्यम से पुष्टि की है। अगर आपको किसी भी खबर की सत्यता की जांच करानी है तो आप +918799711259 और socialmedia@pib.gov.in के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।