अब नहीं देना होगा टोल टैक्स? 

हाईवे पर सफर करने यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके मुताबिक सरकार ने कुछ लोगों को टोल टैक्स से बिल्कुल छुट दे दी है आप इन्हें किसी तरह का टोल टैक्स भरने की जरूरत नहीं है। WhatsApp पर यह मैसेज तेजी से फैल रहा है और हो सकता है आपके पास भी पहुंचा हो। लेकिन क्या वाकई में सरकार ने इस तरह की कोई घोषणा की है? आइए विस्तार से जानते हैं।

क्या लिखा है वायरल हो रहे मैसेज में?

मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत के सभी टोल प्लाजा पर पत्रकारों को टोल टैक्स पर छूट मिलेगी, जिसके लिए बस आईडी कार्ड दिखाना आवश्यक होगा। मैसेज को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नाम काफी इस्तेमाल किया गया है जिसे लवी किया मैसेज ऑफिशियल है। कहा जा रहा है कि इस खबर की घोषणा खुद नितिन गडकरी ने की है।

क्या है सच्चाई?

आप यह जान लें कि तेजी से वायरल हो रही यह खबर पूरी तरह से फर्जी है। पीआईबी ने फैक्ट चेक के बाद बताया है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। MORTHIndia की तरफ से ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है।

खबरों की कराएं जांच?

अगर आपके पास भी कोई ऐसी खबर है जिसकी सत्यता पर आपको शक है तो आप उसे पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करा सकते हैं। ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना है। इसके अलावा आप व्‍हाट्सएप नंबर 8799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail.com पर भी खबर की पूरी डिटेल भेज सकते हैं ताकि उसकी जांच हो सके।

कुछ लोगों को वाकई में टोल टैक्स नहीं चुकाना होता है : 

Toll Tax में 22 लोगो को मिलता हैं छूट. सही List रखिए अपने साथ. यह पेपर होने से भी मिल जाएगा मुफ़्त पास

Toll Tax में 22 लोगो को मिलता हैं छूट. सही List रखिए अपने साथ. यह पेपर होने से भी मिल जाएगा मुफ़्त पास