Top 3 Bike Sales: फरवरी 2024 वाले महीने में भारतीय टू-व्हीलर मार्केट के अंदर टोटल 7,95,663 बाइक बिके हैं। साल-दर-साल इस सेल में लगभग 36% का इजाफा देखने के लिए मिला है। भारत के अंदर बाइक की सेल में बढ़ोतरी हुई है।

Top 3 Bike Sales: स्प्लेंडर, शाइन और पल्सर

1. हीरो स्प्लेंडर

Top 3 Two-Wheelers

फरवरी 2024 में भारत के अंदर सबसे ज्यादा हीरो कंपनी की स्प्लेंडर (Hero Splendor) बाइक बिकी है। इसके टोटल 2,77,939 यूनिट की बिक्री हुई है। लेकिन साल-दर-साल (Y-o-Y) इस बाइक की सेल में 3% की गिरावट हुई है।

2. होंडा शाइन

Honda Shine 100cc

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा शाइन (Honda Shine) बाइक है। इसके पिछले महीने टोटल 1,42,763 यूनिट की बिक्री हुई है। साल-दर-साल इसकी सेल में 301% का इजाफा देखने के लिए मिला है। इस बाइक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

3. बजाज पल्सर 

Top 3 Bike Sales: Bajaj Pulsar

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बजाज कंपनी का पल्सर (Bajaj Pulsar) बाइक है। इसके टोटल 1,12,544 यूनिट की बिक्री हुई है। इस बाइक की सेल में भी साल-दर-साल (Y-o-Y) लगभग 40% का इजाफा देखने के लिए मिला है।