Top 3 Cars Coming in July 2023: जून का महीना बस खत्म होने ही वाला है और अगले महीने इंडियन कार मार्केट में टॉप 3 ऐसी गाड़ियां है, जिनके लॉन्च का सभी को इंतजार है। ये गाड़ियां इंडियन रोड पर टेस्टिंग के दौरान सपाई भी की गई है और इन गाड़ियों का लॉन्च कन्फर्म है।

Top 3 Cars जिनके लॉन्च का सभी को इंतजार

1. KIA Seltos Facelift

इस गाड़ी का ग्लोबल मार्केट में डेब्यू हो चुका है फेसलिफ्ट वर्जन का, पर अब इस गाड़ी का फेसलिफ्ट वर्जन इंडियन कार मार्केट में लॉन्च होने के लिए तैयार है और यह गाड़ी इंडियन कार मार्केट में 4 जुलाई को लॉन्च की जाएगी, इस।गाड़ी के फेसलिफ्ट वर्जन में रिवाइज्ड फीचर और रिवाइज्ड डिजाइन ऑफर किया जाएगा।

2. Maruti Suzuki Invicto

मारुति सुजुकी कंपनी की इनविक्टो प्रीमियम MPV गाड़ी 5 जुलाई को इंडियन कार मार्केट में लॉन्च की जाएगी। यह गाड़ी सुजुकी-टोयोटा ग्लोबल पार्टनरशिप के अंदर बनी है और इस गाड़ी की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसका बुकिंग टोकन अमाउंट ₹25,000 हैं, NEXA डीलरशिप से इस गाड़ी को आप बुक कर सकते हैं।

3. Hyundai Exter

हुंडई कंपनी की अपकमिंग SUV हुंडई Exter 10 जुलाई को इंडियन कार मार्केट में लॉन्च की जाएगी, यह गाड़ी इंडियन कार मार्केट में मारुति सुजुकी इग्निस, टाटा पंच कों कड़ी टक्कर देगी। इस गाड़ी में सिंगल पेन सनरूफ भी ऑफर किया जाएगा और साथ में डैशकैम जैसा फीचर भी हुंडई कंपनी की तरफ से ऑफर किया जाएगा।