Top 3 Midsize SUV: अप्रैल 2023 वाले महीने की सबसे ज्यादा बिकने वाली Mid-size SUVs के सेल्स नंबर बाहर निकल कर आ गए हैं और अप्रैल के महीने में इस सेगमेंट में महिंद्रा कंपनी की Scorpio / N ने डोमिनेट किया है और महिंद्रा कंपनी की इन गाड़ियों पर 254.61% की ईयर-ओवर-ईयर (YoY) ग्रोथ देखने के लिए मिली है सेल में।

Top 3 Midsize SUV Sale April 2023

1. Scorpio / N 

इस लिस्ट में पहले नंबर पर महिंद्रा कंपनी की Scorpio / N गाड़ियां हैं इन दोनों की अप्रैल 2023 वाले महीने में टोटल 9,617 यूनिट्स सोल्ड हुए हैं, अगर इन्हें अप्रैल 2022 वाले महीने से कंपेयर करें, तो अप्रैल 2022 वाले महीने में इस गाड़ी के 2,712 यूनिट्स सोल्ड हुए थे, पूरे 6,905 यूनिट्स का डिफरेंस आया है सेल में।

यह भी देखें: Mahindra कंपनी की अप्रैल के महीने में सबसे ज्यादा बिकी यह गाड़ी, कौन है 2 और 3 नंबर पर?

2. XUV700

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी महिंद्रा कंपनी ही की गाड़ी है, इस Mid-size SUVs वाले सेगमेंट में और यह गाड़ी XUV700 है, इस गाड़ी के अप्रैल 2023 वाले महीने में टोटल 4,757 यूनिट सोल्ड हुए हैं और अगर इसे अप्रैल 2022 वाले महीने से कंपेयर करें, तो अप्रैल 2022 वाले महीने में इस गाड़ी के 4,494 यूनिट सोल्ड हुए थे, पूरे 263 यूनिट का डिफरेंस आया है सेल में।

3. Hector or Hector Plus

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर MG कंपनी की Hector और Hector Plus गाड़ियों की सेल है, इन दोनों गाड़ियों के अप्रैल 2023 वाले महीने में टोटल 3,103 यूनिट सोल्ड हुए हैं, अगर इसे अप्रैल 2022 वाले महीने से कंपेयर करें, तो अप्रैल 2022 वाले महीने में इस गाड़ी के 1,448 यूनिट्स सोल्ड हुए थे, पूरे 1,655 यूनिट का डिफरेंस आया है सेल में