Top 5 Searched Shows: स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म जैसे कि नेटफ्लिक्स, Disney+ हॉटस्टार, अमेजॉन प्राइम वीडियो और जिओ सिनेमा पर साल 2023 में काफी अच्छे-अच्छे शो रिलीज हुए, इस आर्टिकल में उन टॉप 5 शो के बारे में बताया गया है जो सबसे ज्यादा सर्च किए गए हैं।
Top 5 Searched Shows: फर्जी, वेडनेसडे, असुर, राणा नायडू और द लास्ट ऑफ अस जैसे शो है शामिल
1. फर्जी – अमेजॉन प्राइम वीडियो
शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के रोल वाला फर्जी शो 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इसको 10 में से 8.4 की IMDb रेटिंग मिली है और ये शो 10 फरवरी 2023 को OTT प्लेटफार्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था, यह एक्शन, क्राईम, थ्रिलर शो है।
2. वेडनेसडे – नेटफ्लिक्स
यह शो नेटफ्लिक्स पर 23 नवंबर 2022 को रिलीज हुआ। यह कॉमेडी, क्राइम, फैमिली, फैंटेसी और मिस्ट्री जॉनर वाला शो है, जो की इंग्लिश भाषा में अवेलेबल है। इसे IMDb ने 10 में से 8.1 की रेटिंग दी है।
3. असुर – वूट/जिओ सिनेमा
इस शो का पहला सीजन वूट और दूसरा सीजन जिओ सिनेमा पर रिलीज हुआ। असुर का लेटेस्ट सीजन 1 जून 2023 को रिलीज हुआ। ये शो हिंदी भाषा में उपलब्ध है और यह क्राईम, थ्रिलर, ड्रामा और मिस्ट्री जॉनर वाला शो है। इसको IMDb ने 8.5 की रेटिंग दी है 10 में से।
4. राणा नायडू – नेटफ्लिक्स
राणा नायडू 10 मार्च 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। यह क्राईम, ड्रामा और मिस्ट्री जॉनर वाला शो है, जो की हिंदी भाषा में उपलब्ध है। इसे IMDb ने 10 में से 7 रेटिंग दी है। राणा नायडू शो को करण अंशुमन और सुपर्ण वर्मा ने डायरेक्ट किया है।
5. द लास्ट ऑफ अस – अमेजन प्राइम
द लास्ट ऑफ अस सिर्फ इंग्लिश भाषा में उपलब्ध है। यह अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 15 जनवरी 2023 को रिलीज किया गया। ये एक एक्शन, एडवेंचर, ड्रामा, फेंटेसी और साइंस फिक्शन जॉनर वाला शो है। इसे IMDb ने 10 में से 8.8 की रेटिंग दी है।