7000 की कीमत के भीतर यह है बेस्ट फीचर्स वाले मोबाइल

Top 5 Smartphone Under 7000

Top 5 Smartphone Under 7000: मार्केट में बढ़ती टेक्नोलॉजी के चलते बहुत सारे स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं जिनमें कंपनी बेस्ट फीचर्स का इस्तेमाल करती हैं लेकिन अक्सर या मोबाइल आम जनों की पहुंच से दूर होते हैं क्योंकि यह मार्केट में काफी ज्यादा कीमत के साथ मौजूद हैं। कई कंपनियां ऐसी भी हैं जो कम बजट में यूजर्स को बेहतर फीचर्स देने वाले मोबाइल लॉन्च करती हैं जिनकी डिमांड मार्केट में काफी अधिक है। Top 5 Smartphone Under 7000 की इस लिस्ट में Lava से लेकर Redmi जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों के मोबाइल मौजूद हैं जो आपको बेहतरीन फीचर्स के 7 हजार से भी कम कीमत में मिल जाएंगे ।

Top 5 Smartphone Under 7000

Itel A48 Smartphone

Itel कंपनी का यह मोबाइल 3000mAh को बैटरी और HD+ डिस्प्ले के साथ मात्र ₹5599 की कीमत में मार्केट में उपलब्ध है । यह मोबाइल कम बजट का होने के साथ-साथ यूजर्स के लिए किफायती है । यह स्मार्टफोन 2GB रैम और 32जीबी रोम के साथ स्टोरेज वैरीअंट के साथ आता है ।

Redmi A1 Smartphone

भारत में काफी मशहूर रेडमी कंपनी का यह सस्ते बजट वाला स्मार्टफोन बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है जिसमें 2जी बी रैम और 32जीबी रोम का स्टोरेज मिल जाता है साथ ही इसकी कीमत की बात करें तो यह 5,999 है।

Nokia Co1 Plus 4G Smartphone

नोकिया कंपनी का यह मोबाइल 4G कनेक्टिविटी बेहतरीन फीचर्स के साथ ₹5699 की कीमत में आता है । नोकिया कंपनी ने अपने इस मोबाइल में बेहतरीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए कनेक्टिविटी फीचर्स का इस्तेमाल किया है साथ ही इसमें 6.45 इंच की डिस्प्ले भी आती है ।

Lava X2 Smartphone

लावा कंपनी का यह स्मार्टफोन 2GB रैम और 32जीबी रोम के स्टोरेज वैरीअंट के साथ ₹6999 में आता है। कैमरा क्वालिटी की बात करें तो इस मोबाइल में 8 मेगापिक्सल का बैक कैमरा दिया गया है जिसके साथ फ्लैशलाइट की सुविधा भी मौजूद है ।

Ikall Z6 Smartphone

7000 की कीमत के अंदर यह मोबाइल सबसे बेस्ट माना जाता है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध है साथ ही यह मोबाइल 64GB रोम स्टोरेज के साथ आता है । कैमरा की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है साथ ही सुविधाजनक फ्लैशलाइट का भी इस्तेमाल हुआ है । इस मोबाइल की कीमत की बात करें तो यह ₹6500 से लेकर ₹7000 तक की कीमत में अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है ।