Top mutual funds with safe and good return. अगर आप FD के 7% वाले रिटर्न से नाखुश हैं तो आप LIC के mutual fund के बारे में जानिए. ये TOP Mutual Funds 13% से ज़्यादा का रिटर्न देते आये हैं.

 

 

जानिए एलआईसी म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीमों का रिटर्न

म्यूचुअल फंड में निवेश लम्बे समय के लिए करने में ज्यादा फायदा होता है। इसीलिए हम यहां पर एलआईसी म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीमों का 5 साल का रिटर्न बता रहे हैं। 5 साल के दौरान इन स्कीमों ने औसतन हर साल कितना रिटर्न दिया है, यह इस खबर में बताया जा रहा है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि 5 साल में 1 लाख रुपये बढ़कर कितना हो गया है।

 

LIC S&P BSE Sensex Mutual Fund

एलआईसी एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 13.69 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 5 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1.90 लाख रुपये बना दिया है।

 

LIC Nifty 50 Index Mutual Fund

एलआईसी निफ्टी 50 इंडेक्स म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 12.85 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 5 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1.83 लाख रुपये बना दिया है।

LIC Large and Mid Cap Mutual Fund

एलआईसी लार्ज एंड मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 12.82 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 5 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1.82 लाख रुपये बना दिया है।

 

LIC Large Cap Mutual Fund

एलआईसी लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 12.04 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 5 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1.77 लाख रुपये बना दिया है।

 

LIC Infrastructure Mutual Fund

एलआईसी इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 11.14 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 5 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1.70 लाख रुपये बना दिया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।