Tork Kratos R इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत में हुई कटौती

पुणे-बेस्ड इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली कंपनी Tork Motor ने अपने इलेक्ट्रिक बाइक Kratos R के लिए नया डिस्काउंटेड प्राइस अनाउंस किया है। पूरे भारत के अंदर इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत में कटौती हुई है।

37,000 रुपये का डिस्काउंट

पहले इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.87 लाख रुपये थी, लेकिन अब इसकी कीमत पूरे भारत में 1.49 लाख रुपये है। यानी कि इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर मार्च 2024 वाले महीने में टोटल 37,000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है।

Tork Kratos R

कीमत 31 मार्च तक वैलिड रहेगी

इस इलेक्ट्रिक बाइक की यह नई कीमत 31 मार्च 2024 तक ही वैलिड रहेगी। हार्डवेयर, डिजाइन, बैटरी और फीचर के अंदर कोई भी बदलाव नहीं हुए हैं, सिर्फ कीमत में ही कटौती की गई है। इसमें 3 अलग-अलग राइड मोड मिलेंगे।

180 Km की ड्राइविंग रेंज

इसमें 180 Km की ड्राइविंग रेंज मिलेगी, सिंगल चार्ज करने के बाद। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 6 से 7 घंटे का समय लगेगा। इसकी टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा है। सेफ्टी के लिए फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक मिलेगी।