Toyota Hyryder Car: अगर आप ऐसी गाड़ी खरीदना चाहते हो, जिसे मिनी फॉर्च्यूनर के नाम से भी जाना जाता हो, गाड़ी का इंटीरियर भी काफी ज्यादा प्रीमियम हो और गाड़ी में दमदार इंजन के साथ-साथ गाड़ी की माइलेज भी बहुत ज्यादा अच्छी हो, तो टोयोटा कंपनी की हाय राइडर एसयूवी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

Toyota Hyryder

Toyota Hyryder Car: कीमत 10.86 लाख रुपए से शुरू

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाय राइडर 5 सीटर एसयूवी कार है, जो टोयोटा कंपनी की तरफ से टोटल 13 वेरिएंट और 2 इंजन ऑप्शन के साथ ऑफर की जाती है, गाड़ी की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 10.86 लाख रुपए से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपए से शुरू होती है, यह गाड़ी ऑटोमेटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।

Toyota Hyryder

मिलेगी 27 Kmpl की माइलेज

इस गाड़ी में माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे गाड़ी की फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ती है, इस गाड़ी में 19 से लेकर 27 kmpl कि क्लेम्ड माइलेज मिलेगी, यह गाड़ी सिर्फ पेट्रोल और CNG फ्यूल टाइप के साथ आती है, डीजल में यह ऑफर नहीं की जाती, इस गाड़ी में 1462cc से लेकर 1490cc का इंजन मिलेगा।