गुरुवार को Ras Al Khaimah Police के द्वारा सभी वाहन चालकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि अमीरात के मुख्य मार्ग में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सभी वाहन चालकों के लिए सावधानी बरतने की अपील

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Wadi Shaha-Jebel Jais Road के पास सभी वाहन चालकों को सावधान रहने की जरूरत है। कहा गया है कि इस इलाके में roadside protection project का काम किया जायेगा इसलिए वाहन चालकों को बेहद ही सावधानी से वाहन चलाना है।

कहा गया है कि प्रोटेक्शन प्रोजेक्ट का काम हर दिन 7am से लेकर 5pm के बीच होगा। किसी भी स्थान पर वाहन चलाने वाले लोगों को यातायात नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। अक्सर ऐसा देखा गया है कि जिन वाहन चालकों के द्वारा इन नियमों का उल्लंघन किया जाता है उनके हादसे की संभावना अधिक रहती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>