पूरी खबर एक नज़र,

  • नई पहल के तहत वाहन चालकों को 35 फीसदी छूट दी जाएगी
  • देखें अपडेट

नई पहल के तहत वाहन चालकों को 35 फीसदी छूट दी जाएगी

अबू धाबी पुलिस ने कहा है कि अगर कोई वाहन चालक यातायात नियमों के उल्लंघन के 60 दिन के भीतर जुर्माना जमा करता है तो नई पहल के तहत उसे 35 फीसदी छूट दी जाएगी। अबू धाबी पुलिस ने सोमवार को इस बात की घोषणा की है।

वाहन और लेट जुर्माने पर भी लागू होंगे

पुलिस ने बताया कि हर डिस्काउंट जब्त किए गए वाहन और लेट जुर्माने पर भी लागू होंगे। अपना यातायात जुर्माना www.adpolice.gov.ae या the AD Police app के द्वारा दिया जा सकता है।

अबू धाबी पुलिस ने कहा है कि जो भी नियमों का उल्लंघन कर रहा है उसे ऐसा करने से बचना चाहिए। लेकिन अगर फिर भी किसी तरह का जुर्माना अगर है तो उसे तुरंत जमा करें।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।