यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाएगा

संयुक्त अरब अमीरात में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा नई अपडेट जारी किए गए हैं ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी ना हो। अबू धाबी से दुबई की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को Sheikh Maktoum Bin Rashid Road (E11) और Sheikh Mohammed Bin Rashid Al Maktoum Road (E311) से Emirates Road (E611) तक मोड़ दिया गया है।

(ITC) के द्वारा सोशल मीडिया X पर इस बात की जानकारी दी गई है

बताते चलें कि इस बात की जानकारी शनिवार को अबू धाबी के Integrated Transport Centre (ITC) के द्वारा दी गई है। पिछले दिनों में हुई भयंकर बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है और कई रोड ब्लॉक हुए हैं।

यही कारण है कि ट्रैफिक पुलिस के द्वारा या फैसला लिया गया है। इस दौरान वाहन चालकों की भी जिम्मेदारी है कि वह सभी तरह के नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन खतरनाक साबित हो सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>