हैरान करने वाला मामला सामने आया है

संयुक्त अरब अमीरात में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने ट्रैफिक जुर्माने सहित सभी तरह की परेशानी से बचने के लिए ऐसा निकाला जो दूसरे के लिए मुसीबत बन गया। 28 वर्षीय पीड़ित ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की है। उसने अपने आरोपी दोस्त के खिलाफ Dh62,300 मुवावजे की मांग की है।

क्या है मामला?

जानकारी के लिए बता दें कि आरोपी दोस्त ने अनुमति के बिना ही अपने दोस्त की 2014 Range Rover का इस्तेमाल करता था। इस दौरान उसने यातायात नियमों का ख्याल नहीं रखा और शायद उसने सोचा होगा कि जब कार मेरी है ही नहीं तो इन बातों का ध्यान क्यों रखा जाए। आरोपी ने उस कार को क्षति पहुंचाई और साथ ही लोगों की प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया।

Dh55,000 का जुर्माना लग गया, तक भी नहीं सुधरा 

आरोपी ने लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन किया और उस पर Dh55,000 का जुर्माना लग गया। यह कारण था कि पीड़ित ने उसके खिलाफ Al Ain Court में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, मैसेज मिलने के बाद भी आरोपी कोर्ट में प्रस्तुत नहीं हुआ है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।