लोगों के नियंत्रण के लिए बनाए गए हैं कानून 

वाहन चलाते समय सभी को सावधान रहना चाहिए। ज्यादातर लोग वाहन चलाते समय यातयात नियमों का पालन करते हैं लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो वाहन चलाते समय यातयात नियमों का पालन बिल्कुल नहीं करते हैं। यही कारण है कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाती है। उनका चालान काटा जाता है।

क्या चप्पल पहनकर चलाया जा सकता है गाड़ी?

लेकिन मिली जानकारी के अनुसार लोगों की छोटी गलतियों को आधार बनाकर उनसे झूठा चालान लिया जा रहा है। लोगों को इसी बाबत जानकारी दी जा रही है। ताकि उनके साथ किसी तरह की ठगी न हो। ऐसा कहा जा रहा है कि अगर आप चप्पल पहनकर कार चलाएंगे तो आपपर 1000 रुपये या 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। आइए जानते हैं कि वायरल हो रही इस तरह की खबरों में कितनी सच्चाई है।

क्या कहा मंत्री ने 

25 सितंबर 2019 को सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के ऑफिस के द्वारा जारी की गई ट्वीट को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि यह गलत खबर है। ऐसा कोई जुर्माना नहीं लगाया जाता है। चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर कोई चालान नहीं कटता है।