कुछ दिन पहले TRAI (ट्राई) ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया था कि वे ऐसे प्लान लाएं जिनमें सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा हो। इसका फायदा उन लोगों को मिलेगा जो इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते

TRAI के आदेश के बाद Jio ने दो नए प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा है और डेटा शामिल नहीं है


Jio के नए Voice Only प्लान्स

प्लान वैधता कॉलिंग SMS Extra फायदे
₹458 84 दिन अनलिमिटेड 1000 SMS JioCinema और JioTV फ्री
₹1958 365 दिन अनलिमिटेड 3600 SMS JioCinema और JioTV फ्री
  • दोनों प्लान्स में नेशनल रोमिंग फ्री है और किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकते हैं।

  • यह प्लान्स उन लोगों के लिए खास हैं जो सिर्फ कॉल और SMS करते हैं, इंटरनेट यूज़ नहीं करते।


Jio ने बंद किए ये पुराने प्लान

प्लान वैधता डेटा
₹479 84 दिन 6GB
₹1899 336 दिन 24GB

इन दोनों प्लानों को अब Jio की वेबसाइट से हटा दिया गया है।


नोट: अगर आप बुजुर्ग हैं, या बस मोबाइल से कॉल और SMS करना चाहते हैं — तो ये नए Jio प्लान आपके लिए सस्ते और बढ़िया विकल्प हो सकते हैं।