TRAI ने मोबाइल रिचार्ज को सस्ता बनाने के लिए एक नया कदम उठाया है। अब उन लोगों को बड़ा फायदा होगा जिन्हें इंटरनेट या डेटा की जरूरत नहीं है। नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को केवल कॉल और SMS वाले सस्ते प्लान देने होंगे ताकि ग्राहकों का फालतू खर्चा बच सके।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने “Telecom Consumer Protection Regulations, 2026” का एक ड्राफ्ट जारी किया है। इसका मुख्य मकसद उन ग्राहकों को राहत देना है जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते, लेकिन उन्हें मजबूरी में डेटा वाले महंगे प्लान खरीदने पड़ते हैं। TRAI ने इस नए फ्रेमवर्क को फाइनल करने से पहले सभी से सुझाव मांगे हैं।

रिचार्ज होगा और भी सस्ता

अभी क्या होता है कि टेलीकॉम कंपनियां बहुत कम समय के लिए “कॉल-ओनली और SMS-ओनली” पैक देती हैं। इस वजह से कई लोग महंगे डेटा प्लान लेने पर मजबूर हो जाते हैं। नए प्रस्ताव के अनुसार, अब कंपनियों को हर उस अवधि के लिए कॉल और SMS प्लान देने होंगे, जिसके लिए वे डेटा प्लान बेचते हैं। इसमें 7, 28, 56 और 84 दिनों वाले प्लान शामिल होंगे। इससे उन लोगों का रिचार्ज काफी सस्ता हो जाएगा जिन्हें सिर्फ बात करनी है और मैसेज भेजने हैं।

Truecaller जैसे ऐप्स पर पाबंदी

इसके अलावा TRAI ने Truecaller जैसे कॉल मैनेजमेंट ऐप्स को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए हैं। अब ये ऐप्स 1600 और 140 सीरीज से आने वाले फोन कॉल को ब्लॉक नहीं कर पाएंगे।

  • 1600 सीरीज: इसका इस्तेमाल बैंक, RBI, SEBI और सरकारी सेवाओं के लिए किया जाता है। इससे यह पक्का होगा कि ग्राहकों को जरूरी लेन-देन की जानकारी मिलती रहे।
  • 140 सीरीज: यह सीरीज कंपनियों के प्रमोशनल कॉल के लिए रिजर्व है।

इस कदम से यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी जरूरी सरकारी या बैंकिंग कॉल किसी थर्ड पार्टी ऐप की वजह से ब्लॉक न हो जाए।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com