Google मैप का नया फीचर क्या है?

गूगल ने साल 2019 में गूगल मैप्स में 3 पब्लिक ट्रांसपोर्ट फीचर्स को शामिल किया था. इसमें से एक फीचर रेलवे से जुड़ा हुआ था. इसे गूगल ने Where is My Train ऐप के साथ मिलकर लॉन्च किया था. लेकिन अब इस ऐप को अब गूगल ने खरीद लिया है. इसलिए अब आपको ट्रेन का लाइव स्टेटस देखने के लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप को इंस्टाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह सुविधा आप आपको गूगल मैप्स के ऐप में ही मिल जाएगी.

 

क्या काम आएगा नया फीचर?

गूगल मैप्स का ये नया फीचर यूजर्स को ट्रेन का रियल टाइम का स्टेटस चेक करने की सुविधा देता है. गूगल मैप्स के लाइव ट्रेन स्टेटस फीचर में आपको ट्रेन के पहुंचने, देरी सहित कई जानकारियां मिल जाएंगी. गूगल मैप्स पर इस सुविधा के आने के बाद आप आसानी से ट्रेन के लाइव स्टेटस को चेक कर सकते हैं.

Google Maps पर इसे कैसे यूज़ करें?

गूगल मैप्स पर ट्रेन के लाइव स्टेटस को चेक करने के लिए आपको इस ऐप को ओपन करने के बाद सर्च बॉक्स में डेस्टिनेशन स्टेशन का नाम टाइप करना होगा. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक ट्रेन का आइकन दिखेगा उस पर आपको क्लिक कर देना है. फिर आपके सामने डेस्टिनेशन रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनें स्क्रीन पर दिख जाएंगी. इनमें से जिस ट्रेन का लाइव स्टेटस आप चेक करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करके आप इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।