transport company और उसके ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कराया

अबू धाबी में एक automobile firm ने एक transport company और उसके ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कराया है। आरोप है कि ड्राइवर ने ट्रक से टूटी-फूटी कार को उतारने की कोशिश में तीन कारों को नुकसान पहुंचाया है। जिसके बाद आरोपियों को Dh44,974 मुआवजा देने का आदेश दिया गया है।

कुल राशि का 5 प्रतिशत का विलंबित ब्याज देने के लिए भी कहा गया

बता दें की मामले के मुताबिक टूटी-फूटी कार को रिकवरी ट्रक से उतारते समय, वाहन फिसल कर दो अन्य स्थिर कारों पर गिर गया जिसके बाद और कारें क्षतिग्रस्त हो गयीं। वाहन कंपनी ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया और नुकसान की भरपाई की अपील की। उन्हें कुल राशि का 5 प्रतिशत का विलंबित ब्याज देने के लिए भी कहा गया।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।