• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
शुक्रवार, जनवरी 9, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

ओमान में मानव तस्करों के चुंगल में फंसी पंजाब की लड़की की दर्दनाक दास्तां, एक महीना केवल पानी पीकर गुजारा

ओमान में मानव तस्करों के चुंगल में फंसी पंजाब की लड़की की दर्दनाक दास्तां, एक महीना केवल पानी पीकर गुजारा

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
अक्टूबर 6, 2025
in India, Oman
0
ओमान में मानव तस्करों के चुंगल में फंसी पंजाब की लड़की की दर्दनाक दास्तां, एक महीना केवल पानी पीकर गुजारा

ओमान में मानव तस्करों के चुंगल में फंसी पंजाब की लड़की की दर्दनाक दास्तां, एक महीना केवल पानी पीकर गुजारा

0
SHARES
43
VIEWS

पंजाब के जालंधर की रहने वाली एक लड़की ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ओमान जाने का फैसला किया। लड़की अमृतसर से मुंबई होते हुए ओमान पहुंची लेकिन जैसे ही वो मस्कट में पहुंची उसे ऐसा एहसास हो गया कि वो शायद गलत लोगों के चुंगल में फंस गई है। मस्कट में कई महीनों तक बंधक रहने के बाद भारत पहुंची इस बेटी ने अपनी दास्तां सुनाई जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप उठे। मस्कट में लड़की को शारीरिक और मानसिक तौर पर खूब सताया गया। लड़की ने बताया कि उसे जहां पर कैद किया गया था वहां पहले से ही कई अन्य भारतीय महिलायें भी कैद में थीं।

एक महीने तक केवल पानी पीकर जिंदा रहने पर मजबूर

ओमान जाने के लिए जालंधर की रहने वाली इस लड़की ने अमृतसर से फ्लाइट पकड़ी। मुंबई होते हुए जब वो मस्कट पहुंची तो उसको ऐसा एहसास हो गया कि वो यहां पर फंस गई। लड़की ने खुलासा किया कि वहां पर उसे एक ऑफिस जैसी इमारत में रखा गया था जहां पर पहले से 10 से ज्यादा भारतीय लड़कियां मौजूद थीं। इन लड़कियों को दिन में 12-12 घंटे काम करने के लिए मजबूर किया जाता था। छोटी-छोटी गलतियों पर खूब पीटा जाता था। वो लोग इन लड़कियों को खाने के लिए भी कुछ नहीं देते थे। लड़की ने बताया कि वो पूरे एक महीने तक केवल पानी पीकर जिंदा रही।

नर्क जैसी जिंदगी जीनी पड़ी

पंजाब की इस बेटी ने बताया कि चार महीने तक उसे नर्क जैसी जिंदगी गुजारनी पड़ी। जैसे ही वो मस्कट एयरपोर्ट पर पहुंची एजेंटो ने लड़की का पासपोर्ट और मोबाइल छीन लिया। जानवरों से भी खराब व्यवहार उनके साथ किया गया। पीड़िता ने बताया कि तस्कर भारतीय महिलाओं को विदेश में अच्छी नौकरी और अच्छी तनख्वाह का वादा करके फुसलाते हैं। जब महिलाएं अपने गंतव्य पर पहुंचती हैं। जब वीज का समय खत्म होता है तो पूरी सच्चाई सामने आती है।


करवाते हैं गलत काम

पीड़िता ने बताया कि एजेंट महिलाओं को गलत काम करने पर मजबूर करते हैं। जब महिलायें गलत काम करने के लिए मना करती तो उनके साथ मारपीट की जाती है। उन्हें तब तक पीटा जाता है जब तक कि वो बेहोश ना हो। पीड़िता ने बताया कि वो एक दोस्त के जरिए फंस गई थी जिसने उसे यकीन दिलाया था कि यह एक अच्छा मौका है।

जानिए कैसे हुई लड़की की वापसी 

पीड़िता ने बताया कि जब मैं अपनी मां से संपर्क नहीं कर पायी तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा सांसद सीचेवाल से संपर्क किया। उन्होंने यह मामला विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया। ओमान स्थित भारतीय दूतावास की मदद से महिला को आखिरकार बचा लिया गया और सुरक्षित भारत वापस लाया गया।

ShareTweetSendShare
Previous Post

ओमान में विदेशी कंपनियों के लिए नए रोजगार नियम हुए लागू, ओमानी नागरिकों को नौकरी पर रखना हुआ अनिवार्य

Next Post

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, दो चरणों में संपन्न होंगे मतदान

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Arab Updates

Qatar: कतर एंबेसी पर रूसी ड्रोन हमला, बिल्डिंग भारी तबाह

by GulfHindi Desk
जनवरी 9, 2026
0

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस द्वारा किए गए अब तक के सबसे भीषण हवाई हमलों में से एक के दौरान कतर के दूतावास को भारी नुकसान...

Read moreDetails

यमन के अदन में सऊदी अस्पताल ने 31 लाख मरीजों का किया मुफ्त इलाज, 19 हजार सर्जरी हुईं

जनवरी 9, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट: बैंकॉक से आए 4 यात्रियों से 43 करोड़ का गांजा और सिगरेट जब्त, चारों गिरफ्तार

जनवरी 9, 2026

सऊदी अरब: फ्लाइट में गलत हरकत करने वाले 37 यात्रियों पर लगा 26,900 रियाल का जुर्माना

जनवरी 9, 2026
Next Post
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, दो चरणों में संपन्न होंगे मतदान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, दो चरणों में संपन्न होंगे मतदान

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906