टीटीई के साथ बदसलूकी का मामला आया सामने

ट्रेन में पावर फेलियर के कारण यात्री को हो रही परेशानी के दौरान टीटीई के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। ट्रेन में बत्ती गुल होने के कारण यात्रियों ने अपना आपा खो दिया और टीटीई के साथ बदसलूकी करने लगें। यह घटना सुहेलदेव एक्स्प्रेस में घटी जो ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार से यूपी के गाजीपुर जा रही थी।

शुक्रवार को ट्रेन गाजीपुर जाने के लिए तैयार थी तभी दो कोच में बत्ती गुल हो गई जिसके बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

ट्रेन के जमाना होने के कुछ ही देर बाद कट गई लाइट

कहा गया है कि ट्रेन के रवाना होने के कुछ मिनट बाद ही बी1 और बी2 कोच की लाइट चली गई थी। इसके बाद एसी ने भी काम करना बंद कर दिया। इस बात से यात्री काफी परेशान हो गए और उन्हें बेचैनी होने लगी। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। गुस्साए यात्रियों ने टीटीई को पकड़कर टॉयलेट में बंद कर दिया।

इसके बाद टूंडला स्टेशन पर ट्रेन को 2 घंटे से अधिक समय के लिए रोक कर इंजीनियरों के द्वारा समस्या का समाधान किया गया।