अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका और इजरायल ईरान में अपने लक्ष्य के करीब पहुंच चुके हैं और यह युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा. हालांकि उन्होंने साफ किया है कि यह युद्ध इस हफ्ते खत्म नहीं होगा. दूसरी तरफ ईरान की सैन्य फोर्स IRGC ने ट्रंप की बातों को सिरे से खारिज कर दिया है. ईरान का कहना है कि युद्ध कब खत्म होगा यह वे खुद तय करेंगे.

Operation Epic Fury का क्या है मुख्य लक्ष्य

व्हाइट हाउस ने इस पूरे सैन्य अभियान का नाम ‘Operation Epic Fury’ रखा है. ट्रंप ने इसे लंबे युद्ध की जगह एक ‘शॉर्ट टर्म’ अभियान बताया है और दावा किया है कि ईरान की सैन्य क्षमता अब खत्म हो चुकी है. अमेरिका ने इस अभियान के तहत कुछ मुख्य लक्ष्य तय किए हैं जो इस प्रकार हैं.

  • ईरान की मिसाइल क्षमता को पूरी तरह नष्ट करना.
  • ईरान की नेवी फोर्स को पूरी तरह खत्म करना.
  • आतंकी समूहों को रोकना ताकि दुनिया में शांति बनी रहे.
  • यह सुनिश्चित करना कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार न बना पाए.

युद्ध का तेल बाजार और आम लोगों पर क्या पड़ रहा असर

इस तनाव का सीधा असर दुनिया भर के तेल बाजार पर पड़ रहा है. खाड़ी देशों में रहने वाले लोगों के लिए भी यह खबर चिंता का विषय बनी हुई है. IRGC ने चेतावनी दी है कि अगर हमले जारी रहे तो वे खाड़ी देशों के रास्तों से एक लीटर तेल भी बाहर नहीं जाने देंगे. इसके जवाब में ट्रंप ने कहा है कि अगर तेल के रास्ते में रुकावट आई तो वे ईरान पर 20 गुना ज्यादा ताकत से हमला करेंगे.

  • तेल के दाम: ट्रंप के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमत में 5 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 91.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है.
  • जानमाल का नुकसान: अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार 28 फरवरी 2026 से शुरू हुए इस युद्ध में अब तक 1,332 लोगों की जान जा चुकी है.
  • ईरान का नया नेतृत्व: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है.
Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.