अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump की ईरान के खिलाफ रणनीति उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रही है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ईरान पर दबाव बनाने के अपने लक्ष्यों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं. इस पूरे मामले को अब ‘fog of peace’ यानी शांति के धुंधलेपन के रूप में देखा जा रहा है.

क्या है ‘fog of peace’ और इसका मतलब क्या है?

Financial Times ने ‘fog of peace’ शब्द का इस्तेमाल किया है. इसका मतलब है कि अमेरिका, इसराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव और कथित युद्धविराम में कोई स्पष्टता नहीं है. The New Yorker की लेखिका Susan B. Glasser ने बताया कि ट्रंप प्रशासन युद्ध की तैयारी तो कर रहा है, लेकिन असलियत में उसके नतीजे नहीं मिल रहे हैं.

ईरान के मामले में ट्रंप कहाँ चुके?

ईरान की सरकारी एजेंसी IRNA News Agency ने बताया कि ट्रंप प्रशासन ने ईरान को अपनी बात मनवाने की क्षमता को बहुत ज़्यादा आंक लिया था. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सरकार ने ईरान की मजबूती को कम करके देखा. इसी कारण राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के खिलाफ अपने जो लक्ष्य तय कर चुके थे, उन्हें हासिल नहीं कर पाए.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com