अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान पर किए गए बड़े सैन्य हमलों की जानकारी दी है। ट्रंप ने कहा कि पिछले हफ्ते अमेरिकी सेना ने ईरान को करारा जवाब देते हुए उसके सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमले किए। यह कदम ईरान द्वारा सीज़फायर समझौते का उल्लंघन करने और समुद्री जहाजों पर हमले करने के जवाब में उठाया गया था।

🚨: Iran Nuclear Deal: परमाणु हथियारों पर Trump का बड़ा दावा, Doha में फिर शुरू हुई बातचीत, जानिए क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, 26 और 27 जून 2026 को अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरान के तटीय रडार और एयर डिफेंस साइट्स को निशाना बनाया। US Central Command ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर ईरान में कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए। इन हमलों में ईरान के मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज, संचार प्रणाली और समुद्री माइंस बिछाने वाली जगहों को तबाह किया गया।

Donald Trump ने यह भी बताया कि ईरान ने एक मालवाहक जहाज पर चार ड्रोन से हमला करने की कोशिश की थी, जिनमें से तीन को अमेरिकी सेना ने हवा में ही गिरा दिया। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं, तो अमेरिका इस काम को पूरा करेगा और ईरान का शासन पूरी तरह खत्म हो सकता है।

इस तनाव के बीच ईरान ने 28 जून को Bahrain और Kuwait पर भी ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इससे पहले 17 जून को दोनों देशों के बीच एक समझौता हुआ था ताकि संघर्ष खत्म हो सके और Strait of Hormuz को फिर से खोला जा सके। हालांकि, हालिया हमलों ने इस शांति समझौते को खतरे में डाल दिया है।

वहीं, Trump ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर दावा किया कि ईरान की request पर 30 जून को Qatar के दोहा में बातचीत होगी। लेकिन ईरान ने इस बात से साफ इनकार किया है और कहा कि ऐसी कोई मीटिंग तय नहीं है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com