अब भूल जाइए बिजली बिल की चिंता

आज हर इंसान पेट्रोल डीजल, गैस सिलेंडर और बिजली बिल को लेकर काफी परेशान रहता है। उसे हमेशा इंतजार रहता है कि सरकार कब इनके दाम कम करेगी, जो कि न के बराबर ही होता है और इनकी कीमतें बेतहाशा बढ़ती ही जाती हैं। लेकिन ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका कोई समाधान नहीं है। अब ऐसी मशीन का आविष्कार हो चुका है जिसकी मदद से बिजली बिल की चिंता जीरो हो जायेगी।

यह आविष्कार लोगों के लिए वरदान 

इस मशीन को घर में लगाने के बाद आपको घर में बिजली की जरूरत ही नहीं पड़ेगी तो बिजली बिल आएगा कैसे। ये मशीन खुद बिजली का उत्पादन कर सकती है। इस मशीन का नाम Tulip Wind Turbine है जिसे खाली मैदान या फिर ऊंची जगहों पर लगाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके पंखे हवा से टकराते हैं तो उनके घूमने से बिजली का उत्पाद होता है।

आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ

यह कोई नया नहीं है पहले भी टरबाइन बिजली उत्पादन के लिए उपयोग किए जाते थे और कई जगहों पर आज भी किए जाते हैं। इसे कम लागत में ही सेट अप किया जा सकता है। खुद आनंद महिंद्रा ने इसकी तारीफ की है और कहा है कि ऊर्जा पैदा करने वाले हर तरीके का स्वागत किया जाना चाहिए।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।