Turkish Airlines ने इस बात की जानकारी दी है कि Damascus, Syria, के लिए विमान का संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसकी मदद से तुर्की और सीरिया के बीच आवागमन करने वाली यात्रियों को इससे काफी राहत मिलने वाली है। दोनों देशों के बीच आवागमन को बंद रखा गया था।

23 जनवरी से शुरू किया जाएगा संचालन

यह कहा गया है कि विमान का संचालन 23 जनवरी से शुरू किया जाएगा। बुधवार को एयरलाइन के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है। एयरलाइन के सीईओ Bilal Eksi, ने इस बात की पुष्टि की है कि सीरिया की राजधानी के लिए तीन साप्ताहिक विमानों की सेवा दी जाएगी।

दरअसल अभी फिलहाल ही सीरिया के विदेश मंत्री Asaad al-Shibani ने Turkish President Recep Tayyip Erdogan सहित कई उच्च अधिकारियों के साथ वार्ता की है। इसी दौरान विमानों के संचालन का फैसला लिया गया है। विमान का संचालन शुरू होने के बाद दोनों देशों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>